पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक 20 को

मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| जिलाभारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक 20 सितंबर को होगी। राजस्थान प्रदेश कार्य समिति की बैठक में जिला कार्यकारिणी की बैठक 20 सितंबर को सुबह 11 बजे संघ कार्यालय में आयोजित करने का निर्णय लेते हुए इसकी सूचना संघ के पदाधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही पाली जिला संघ की ओर से इस साल भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। इस संबंध में सोमवार को संघ के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई, जिसमें संघ से संबंधित सभी घटक के साथ मिलकर इस कार्यक्रम के आयोजन का फैसला लिया गया।

यह कार्यक्रम मंडिया रोड स्थित ट्रीटमेंट प्लांट परिसर के बाहर मनाया जाएगा।