पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांजा सप्लाई करने के दोनों आरोपी रिमांड पर

गांजा सप्लाई करने के दोनों आरोपी रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयाबस स्टैंड पुलिस चौकी के निकट 8 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से बिहार के रहने वाले इन दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर दिया गया है। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी सुभाष शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार कोतवाल देरावरसिंह सोढ़ा की टीम ने रविवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान नया बस स्टैंड के बाहर संदिग्धावस्था में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा, जिनके बैग की तलाशी में 8 किलोग्राम गांजा मिला।

इस पर पुलिस ने बिहार के गया जिले के मोहनपुर निवासी कृष्ण यादव पुत्र मोहन यादव तथा उदय पुत्र प्रहलाद चौधरी को गिरफ्तार किया। आरोपी दोनों युवक नया बस स्टैंड के निकट केशव नगर में किराए के मकान में रहते है, जो यहां गांजा सप्लाई करते थे। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।