बीसूका क्रियान्वयन समिति की बैठक 19 को
पाली| बीससूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन की द्वितीय स्तरीय समिति की बैठक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में दिनांक 19 सितम्बर को प्रातः 12 बजे कलेक्ट्रेट सभा भवन में आयोजित की जायेगी। मुख्य आयोजन अधिकारी एवं सदस्य सचिव बीस सूत्री कार्यक्रम हरिश्चंद्र पारीक ने बताया कि बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति की विशेष योजनाओं एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की अगस्त माह तक की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।