पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राधिकरण का राष्ट्रीय लोक अदालत 1 दिसम्बर से

प्राधिकरण का राष्ट्रीय लोक अदालत 1 दिसम्बर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| माननीयनाल्सा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार पाली न्याय क्षेत्र में 1 से 6 दिसम्बर तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का इस न्याय क्षेत्र में राजीनामा योग्य, दीवानी, फौजदारी, चैक अनादरण, किराया विवाद, राजस्व, पारिवारिक मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण किसी भी न्यायालय में विचाराधीन हो तो वेे उक्त अवधि में संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर लोक अदालत की भावना से आपसी समझाइश द्वारा उक्त प्रकरण निस्तारण करवा सकते हैं।