पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 दिन बाद भी नहीं मिली स्वाब की जांच रिपोर्ट

3 दिन बाद भी नहीं मिली स्वाब की जांच रिपोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांगड़अस्पताल में रविवार को स्वाइन का कोई नया मरीज तो भर्ती नहीं हुआ है, लेकिन पिछले तीन दिनों से यहां भर्ती मरीजों के स्वाब की रिपोर्ट अब तक जोधुपर से नहीं मिल पाई है। हालांकि राज्य सरकार का निर्देश है कि स्वाब रिपोर्ट मिलने के 12 घंटे बाद मेडिकल जांच रिपोर्ट भिजवा दी जाएगी। जिन संदिग्धों के स्वाब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है उनमें 10 और 11 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। इधर, स्वाइन फ्लू को लेकर मेडिकल टीमों द्वारा जिले भर में बड़े स्तर पर सर्वे जारी है। घर-घर जाकर सर्वे करने वाली 1550 मेडिकल टीमों ने अब तक करीब 60 फीसदी से भी अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की है। शहर में सर्वे के लिए गठित 94 मेडिकल टीमों ने पिछले चार दिनों में 65 फीसदी इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में जाकर जांच कर ली है। अगले तीन दिनों तक इस सर्वे और जारी रखा जाएगा।

बांगड़में 115 लोगों की जांच, 19 को दी टेमीफ्लू : जिलेके सबसे बड़े बांगड़ अस्पताल में रविवार को 115 लोगों की जांच की गई। इसमें से 50 मरीजों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के ए-केटेगरी के लक्षण पाए गए, जबकि 19 लोगों को संदिग्ध मानते हुए टेमीफ्लू दी गई।

खान पान का रखें पूरा ध्यान

स्वाइनफ्लू और मौसमी संक्रमण से बचने के लिए डाक्टरों द्वारा खान-पान पर भी खास ध्यान रखने को कहा जा रहा है। डाक्टरों की इस मौसम में डाइट के लिए यह सलाह है।

{ताजा खाना खाएं। पानी ज्यादा पिएं।

{ताजे फल, हरी सब्जियां खाएं।

{मौसमी, संतरा, आलूबुखारा, गोल्डन सेव, तरबूज और अनार अच्छे हैं।

{सभी तरह की दालें खाई जा सकती हैं।

{नींबू-पानी, सोडा शर्बत, दूध, चाय, सभी फलों के जूस, मट्ठा लस्सी भी ले सकते हैं।