जश्ने गोसिया का आयोजन
पाली | कादरीयुवा संगठन के तत्वावधान में रविवार को नवलखा रोड स्थित कादरिया चौक में जश्ने गोसिया का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों की ओर से लंगर का वितरण भी किया गया। जश्ने गोसिया के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पीरों मुर्शिद सैय्यद मेहबूब अली, जहूर अली अशरफी, पार्षद अयूब भाई, मेहबूब भाई, मो आसिफ, अजीज ठेकेदार, हसन भाई हुसैन भाई सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।