पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराणा प्रताप कमांडों फोर्स की बैठक

महाराणा प्रताप कमांडों फोर्स की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | महाराणाप्रताप फोर्स कमांडों फाेर्स की बैठक रविवार को प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह की अध्यक्षता में चारभुजा नगर में आयोजित की गई। कमांडों फोर्स के भरतसिंह ने बताया कि बैठक में नशा मुक्ति अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत फोर्स के कार्यकर्ता घर-घर जाकर नशा नहीं करने का संदेश देंगे। साथ ही नशा मुक्ति के बैनर पैम्पलेट भी बाटेंगें। उन्होंने बताया कि बैठक में कमांडो फोर्स के नये सदस्य बनाने, जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने, हर सप्ताह नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा करने सामाजिक सरोकार के कार्य करने पर निर्णय किया गया। बैठक में मार्शल आर्ट तरुण शर्मा, शाखा प्रमुख परमेश्वर सिंह, रविंद्र सिंह आयुष रायगुर सहित फोर्स से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।