पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाई बांध से आई अच्छी खबर : इस बार बड़ी संख्या में पहुंचे पैलिकन

जवाई बांध से आई अच्छी खबर : इस बार बड़ी संख्या में पहुंचे पैलिकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| जवाईबांध से अच्छी खबर है। यहां इस बार बड़ी संख्या में पैलिकन पक्षियों ने पड़ाव डाला है। ग्रेट व्हाइट पैलिकन पक्षी दुनिया के बड़े जलीय पक्षी की श्रेणी में आते हैं। पिछले कुछ सालों से जवाई बांध में इक्के-दुक्के पैलिकन पक्षी ही नजर आते थे, लेकिन इस साल यह बड़ी संख्या में जवाई बांध पहुंचे हैं।

फोटो : डॉ.दिलीप अरोड़ा

इस पक्षी की पहचान इसकी लंबी चोंच उसके पीछे बनी गले की थैली है। इस लचीली थैली का प्रयोग यह पक्षी शिकार के लिए करता है। एक बार में पैलिकन अपनी थैली में 11 लीटर पानी भर सकता है। यह पक्षी उथले पानी में एक साथ यू आकार में लाइन बनाकर मछलियों काे छिछले पानी की ओर धकेलता है। फिर यह अपनी लंबी चाेंच से अासानी से शिकार कर लेता है। ग्रेट पैलिकन की लंबाई एक से दो फीट के बीच होती है, जबकि इसका वजन 10 से 12 किलो होता है।

दुनिया भर में पैलिकन की 8 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से तीन प्रजातियां ग्रेट व्हाइट पैलिकन स्पॉट बिल्ड दक्षिण पूर्वी एशिया के समुद्री तटों, नदियों बडी झीलों के किनारे निवास करती हैं। वर्तमान में पैलिकन भारत में मेहमान पक्षी के रूप में आते हैं। हालांकि जवाई बांध में अभी तक व्हाइट पैलिकन ही देखा गया है। यह पक्षी ग्रेट व्हाइट पैलिकन संकटग्रस्त प्रजातियों की संवेदनशील प्रजाति में शामिल है। इसे प्रवासी पक्षियों की आईयूसीएन की अनुसूची एक दो में रेड लिस्ट में दर्ज किया गया है।