पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया

शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | बिहारसंस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को बांगड़ अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा समिति के प्रवक्ता सत्यजीत कुमार झा ने बताया कि शिविर में समाज के सदस्यों ने 30 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा पार्षद विकास बुबकिया मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सेवा समिति की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रवक्ता सत्यकुमार झा ने बताया कि शिविर में आलोक कुमार, एके घोष, प्रेम कुमार, वेदानंद ठाकुर, बीके झा, राजेश कुमार, राहुल कुमार, अभय शर्मा आदि का सहयोग रहा।