सुमतिनाथ मंदिर का शिलान्यास
मारवाड़ जंक्शन | कस्बेके जैन आदेश्वर मन्दिर के पास निर्माणाधीन भगवान सुमतिनाथ मन्दिर का शिलान्यास रविवार को संत मुनि प्रेमसागर तथा मुनि पुनितपदम विजय महाराज के सानिध्य में फुलीबाई खिवेंसरा परिवार द्वारा किया गया। नींव का शिलान्यास करने के साथ ही पूरा वातावरण जिन शासन के जैकारों से गूंजायमान हो उठा। श्रावकों ने उत्साह से नवकार मंत्रों के बीच शिलान्यास संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों तथा शहनाई की स्वर लहरियों के बीच श्रावकों ने नृत्य भी किया। दीपक करणपुरीया द्वारा आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गई।
दानसे होता है कल्याण : मुनि
इसमौके उपस्थित श्रावकों को संबोधन देते हुए मुनि ने कहा कि दान से ही मानव जीवन का कल्याण संभव हो सकता है। जो व्यक्ति धर्म की राह चलता है, उसका सदैव कल्याण होता है। इस मौके विनोद, महावीर, हेमन्त, जवरीलाल, गौतम, उत्तमचन्द, निर्मल, विमल, राकेश, विशाल, पारसमल बड़ोला, भैरूलाल, राजू भाई, रमेश, गौतम कटारिया, जिनेशचन्द्र, यति, मीठालाल, प्यारेलाल, गणपतराज, आशिष, पंकज, जिनू, राजू मरलेचा आदि मौजूद थे।

मंदिर का शिलान्यास करते खिंवेसरा परिवार के लोग।