पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाडन | जाडनआश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुश्री प्रभा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीएस चौहान, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेन्द्र मीणा, श्रीमती सुनिता मीणा, मजिस्ट्रेट सुश्री अंबिका सोलंकी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के तत्वाधान में महाविद्यालय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर महंत स्वामी फुलपुरी, व्यवस्थापक लक्ष्मणदान, झुमरलाल गर्ग, भंवरलाल लखेरा तथा विद्यालय, महाविद्यालय के स्टाफ मौजूद थे।