पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैफा विजय दिवस को अब पाली में बनाएंगे यादगार

हैफा विजय दिवस को अब पाली में बनाएंगे यादगार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रथमविश्व युद्ध में 23 सितंबर 1918 को एक घंटे में इजरायल के हैफा शहर को फतेह करने वाले मारवाड़ के वीर योद्धाओं की इस वीरता को सलाम करने तथा इस मिशन में अपनी जान की बाजी लगाने वाले शहीदों के सम्मान में 23 सितंबर को पाली में हैफा विजय दिवस मनाया जाएगा।

जिले में पहली बार जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर की पहल पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज के सानिध्य में दिन भर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़ भी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। हैफा शहर को अपने कब्जे में लेने तथा उनके सम्मान में दिल्ली के त्रिमूर्ति स्मारक पर इन वीर सपूतों की प्रतिमा लगे हाेने का समाचार सबसे पहले दैनिक भास्कर ने पाली के शूरवीरों ने \\\"एक घंटे में ही कर दिया था इजराइल का हैफा शहर को फतेह\\\' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

शेष|पेज13





इसकोलेकर कई सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित करते हुए बताया गया था कि सन् 1918 में जब इंग्लैंड मित्र देशों की सेनाएं इजरायल के हैफा युद्ध में दुश्मन सेना के सामने परास्त हो गई थीं उस समय 23 सितंबर को भारतीय सैन्य टुकड़ी जोधपुर लांसर्स ने हैफा शहर को मुक्त करा कर दुश्मन सैनिकों को बंधक बना दिया था। इस विजयी ऑपरेशन की कमान संभालने वाले वीर शहीद मेजर ठाकुर दलपतसिंह अद्वितीय योद्धा वीर बहादुर कैप्टन अमानसिंह जोधा पाली जिले के ही थे, जिन्होंने हैफा दुर्ग विजय किया। जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जाेजावर ने इन शूरवीरों की याद को ताजा करने के लिए पाली में समारोह करने का निर्णय लिया था। पाली के सपूतों इस समारोह में प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश सेना के साथ मिलकर इजरायल के हैफा शहर पर विजय पताका फहराने वाली जोधपुर लांसर टुकड़ी के शहीदों के साथ ही अब तक जिले में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों वीरांगनाओं का भी सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 23 सितंबर को सुबह शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद कार्यक्रम में एक मेरे वतन के लोगों देश भक्ति गीत पर बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही हैफा विजय युद्ध की फिल्म शो का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दाती मदन महाराज राजस्थानी के सानिध्य में हैफा हीरो शहीद म