पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिन पंचायतों में ग्रामसेवक नहीं, वहां कनिष्ठ लिपिक संभालेंगे काम

जिन पंचायतों में ग्रामसेवक नहीं, वहां कनिष्ठ लिपिक संभालेंगे काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. ग्रामपंचायतों में ग्रामसेवकों के रिक्त पद पर अब कनिष्ठ लिपिक भी काम संभाल सकेंगे। इस बारे में हाल ही में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी करा दिए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक उप शासन सचिव ने अगर किसी ग्राम पंचायत का ग्रामसेवक छुट्टी पर चला गया है, रिटायर हो गया है या उसका तबादला हो गया है तो उसकी जगह ग्राम पंचायत में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक को ही ग्रामसेवक का कार्यभार देने के निर्देश दिए हैं।