- Hindi News
- भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा अर्चना आज
भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना आज
पाली. भारतीयमजदूर संघ से संबद्घ रीको जल परिशोधन संयंत्र कर्मचारी संघ द्वारा बुधवार को देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। संगठन के अध्यक्ष सुनील चौहान की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में संगठन के दफ्तर का शुभारंभ भी होगा। इस दौरान सीईटीपी अध्यक्ष अनिल मेहता, सचिव विनय बंब, प्लांट के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।