- Hindi News
- कलेक्टर ने दिए थे सड़क की मरम्मत के निर्देश, परिषद ने मिट्टी डाल की लीपापोती
कलेक्टर ने दिए थे सड़क की मरम्मत के निर्देश, परिषद ने मिट्टी डाल की लीपापोती
मंगलवार
सोमवार
पाली. यहनया गांव की वही रोड है, जहां से होकर सोमवार को कलेक्टर रोहित गुप्ता निकले तो रोड की दुर्दशा देखकर एकबारगी उनकी नजर सड़क पर टिक सी गई। उन्होंने हाथों-हाथ नगर परिषद को इसकी मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बावजूद मंगलवार को नगर परिषद ने बुरी तरह जर्जर रोड पर मरम्मत के नाम पर मात्र मिट्टी डालकर लीपापोती कर दी। गौरतलब है कि यह रोड जानलेवा बन चुका है तथा इस इलाके के लोग कई बार रास्ता रोककर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, फिर भी नगर परिषद इसको लेकर गंभीर नहीं है।