पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत, पाली में मनाया जश्न

उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत, पाली में मनाया जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानविधानसभा के उपचुनाव में वेर, नसीराबाद सुरजनगढ़ में कांग्रेस की जीत होने पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सदस्यों ने जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। उपचुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और नसीराबाद विधानसभा उपचुनाव में जिम्मेदारी संभाले हुए दर्द ने बयान जारी कर बताया कि कांग्रेस हमेशा रीति-नीति में विश्वास करता है, जिसका नतीजा उपचुनाव में नजर आया है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के नतीजे आने वाले निकाय चुनावों में पंचायत चुनावों में भारी असर डालेंगे और कांग्रेस पूरे प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव आमीनअली रंगरेज ने बताया कि उपचुनाव में कांग्रेस की 3 सीटों पर विजय होने पर कांग्रेस भवन के बाहर आतिशबाजी की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी मोहन हटेला, महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई, ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी, प्रकाश सांखला, राजीव बिग्रेड के मनीष राठौड़, पार्षद मोटू भाई, प्रधान शोभा सोलंकी, दिलीप ओड़, जीवराज बोराणा, ताराभाई, पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़, साबिर अशरफी, हकीम भाई, मेहबूब टी, राजू बंजारा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सूरजपोल चौराहे पर की आतिशबाजी

ब्लॉककांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मासूमअली मेव ने बताया कि उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होने पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चौराहा पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर पूर्व चेयरमैन हिंगड़ की मौजूदगी में शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों पार्षदों द्वारा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष प्रकाश सांखला निहालचंद जैन, मदनसिंह जागरवाल, लक्ष्मण कच्छवाह सुरेंद्र लवाणा समेत कई जने मौजूद थे।

एनएसयूआईने भी मनाया जश्न

पाली.उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चौराहे पर जिलाध्यक्ष यशपालसिंह कुंपावत बांगड़ कॅालेज छात्रसंघ अध्यक्ष गिरधारीसिंह कुंपावत के नेतृत्व में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। इस मौके पर बांगड़ काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्रसिंह कुंपाव