श्रद्धांजलि सभा आयोजित
पाली. एनएसयूआईने मंगलवार को गर्ल्स कॉलेज में सड़क हादसे में दिवंगत छात्रा निकिता की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा रखी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यशपालसिंह भंसाली कॉलेज एनएसयूआई अध्यक्ष दुर्गा चौहान के नेतृत्व में छात्राओं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत निकिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मोनिका राजपुरोहित, हर्षा शर्मा, डिम्पल राव वंदना चंदेल सहित अनेक छात्राएं मौजूद थीं।