हिंदी पखवाड़ा में हुई भाषण प्रतियोगिता
पाली. श्रीविजय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी पखवाड़े के तहत मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुरलीधर राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में विक्रमसिंह प्रथम, कविता बारहठ द्वितीय तृतीय स्थान पर शक्तिपालसिंह रहे। इसके साथ ही श्रवण कुमार, महावीरसिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र चौधरी, विशाल जांगिड़ सहित कई बच्चों ने भाग लिया।