- Hindi News
- आकेली गांव के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाया
आकेली गांव के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाया
मनरेगाके तहत सभी स्कूलों के खेल मैदानों को विकसित करने तथा उनको अतिक्रमणमुक्त कराने के निर्देशों की पालना मंगलवार को ग्राम पंचायत बोमादडा के आकेली गांव में हुई है। सरपंच सेरिया देवी ने बताया कि स्कूल के मैदान पर वर्षों से कुछ असामाजिक तत्वों ने अतिक्रमण कर रखा था। ग्राम पंचायत ने जेसीबी लगाकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इस खेल मैदान की चारदीवारी बनाने का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने के लिए कहा गया, जिससे विद्यालय के छात्रों में काफी उत्साह का माहौैल है। इस मौके पर पटवारी नरपतसिंह, ग्राम सेवक नरसिंगराम, वार्डपंच मिश्रीलाल, बाबूलाल, शेषाराम, श्रवणसिंह रामसिंह सहित काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।