पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अट्ठाई महोत्सव के छठे दिन हुए कई धार्मिक आयोजन

अट्ठाई महोत्सव के छठे दिन हुए कई धार्मिक आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. अट्ठाईमहोत्सव के छठे दिन मंगलवार को वीर विजय कृत शत्रुंजय महिमा गर्भित नव्वाणु प्रकारी पूजन अरिहंत मंडल द्वारा पढ़ाया गया। लोढा बास स्थित खरतरगच्छ जैन उपाश्रय में कटारिया परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वंय विहरमान सिमंधर स्वामी द्वारा लोगों को इस शाश्वत तीर्थ की वंदना कर मुक्ति वरण की इच्छा को पूर्ण करने के कारण इसे कल्पतरू के विशेषण से अलंकृत किए जाने की बात कही। इस मौके मुनि चिरंतनरतन मसा ने कहा कि तीर्थ भूमि की यात्रा करने से जीवन में शुभ भावों की वृद्धि के साथ पापों की धुलाई होती है तथा भव भम्रण अटकता ऐसे शाश्वत तीर्थ की यात्रा आत्मा को मोक्ष प्राप्त कराती है। इस पूजन के दौरान खरतरगच्छ संघ प्रमुख पारस धारीवाल, अजीतमल लोढा, कांतिलाल संखलेचा, राजेन्द्र लोढा, सौभाग बलाई, मोतीमल मुणोत आदि उपस्थित थे।