पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी पाटोत्सव पर निकली शोभायात्रा

महालक्ष्मी पाटोत्सव पर निकली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंडबाजों की मधुर धुन और महालक्ष्मी के जयकारे लगाते समाजबंधु। मौका था श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति की ओर महालक्ष्मी पाटोत्सव को लेकर निकाली गई शोभायात्रा का। पारंपरिक बैंड बाजों की धुन पर निकाली गई शोभायात्रा की शुरुआत झालरवा स्थित महालक्ष्मी मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व महालक्ष्मी की तस्वीर को सुसज्जित रथ में विराजित कर महालक्ष्मी के जयकारों के साथ शोभायात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई बड़ी ब्रह्मपुरी पहुंची, जहां समाज के लोगों का स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष पीएम जोशी ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान परशुरामजी, रामदेवजी, अश्वारूढ़ झांकियों के साथ बालक-बालिकाओं विभिन्न देव रूप धारण किए लगभग 11 मनमोहक झांकियां सजाई गई थी।
शोभायात्रा में महिलाओं के भजन, मांगलिक गीतों और पंडितों के वेदमंत्रों के उच्चारण से माहौल भक्तिमय बना रहा। उन्होंने बताया महालक्ष्मी पाटोत्सव के तहत रात्रि 12 बजे नगाड़ो और घंटियों के साथ समाजबंधुओं ने महालक्ष्मी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के महामंत्री शंकर भासा, पंडित शंभुदयाल शर्मा, विकास समिति के उपाध्यक्ष रविशंकर दवे, कांतिलाल दवे, कोषाध्यक्ष राकेश दवे, वैदिक समिति के संयोजक कमलकांत व्यास, सह-सचिव योगेंद्र ओझा, सांस्कृतिक मंत्री जितेन्द्र व्यास, प्रवक्ता नरपत दवे, महिला मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष बंसतबाला ओझा, सचिव संगीता शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री अनिता त्रिवेदी, मोनिका जोशी, प्रचार प्रसार मंत्री दिव्या दवे, संगठन मंत्री रजनी व्यास समन्वयक प्रेमलता त्रिवेदी समेत श्रीमाली ब्राह्मण समाज के कई लोग मौजूद थे।

समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

समाज की ओर से बड़ी ब्रह्मपुरी में झांकी में भाग ले रहे बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। भामाशाह विजयशंकर नाग, महेश व्यास, सुनील व्यास, दिलीप दवे, आचार्य अनिल दवे, संजय अवस्थी, कमलकांत व्यास, रोमा जोशी, नोरिना श्रीमाली सहित कई कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा और आरती, महालक्ष्मी का हुआ अभिषेक

महालक्ष्मी पाटोत्सव को लेकर सवेरे श्रीमाली समाज के दोनों महालक्ष्मी मंदिरों में पंचामृत एवं विभिन्न प्रकार के सुगंधित द्रव्यों से महालक्ष्मी की मूर्ति का अभिषेक किया।