- Hindi News
- छाजेड़ को बनाया सुमतिनाथ जैन मंडल अध्यक्ष
छाजेड़ को बनाया सुमतिनाथ जैन मंडल अध्यक्ष
पाली| श्रीसुमतिनाथ जैन मंडल, की बैठक में इंदरमल छाजेड़ को सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री सीमंधर स्वामी मन्दिर में आयोजित बैठक में भैरव संकलेचा को सचिव, महावीर लूणिया को सह-सचिव, मुकेश भंडारी को कोषाध्यक्ष, दिनेश सालेचा एवं सुमित छाजेड़ को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सुमित छाजेड़ ने बताया कि परामर्शदात्री समिति में महावीरचंद सिंघवी, प्रकाशराज मुणोत, जितेंद्र मेहता, मूलचंद संकलेचा मनोनीत हुए। इसी कड़ी में ट्रस्टी ओमप्रकाश छाजेड़ ट्रस्टी चंद्रप्रकाश मेहता को मंडल का आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में मंडल के जेठमल नाहर, महेंद्र मेहता, ललित मेहता, मोहित मोदी, आनंद मेहता, हितेश गादिया, सुनिल बोहरा, जितेंद्र सालेचा सहित कई लोग उपस्थित थे।