पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी मोबाइल कंपनी के खिलाफ की शिकायत

निजी मोबाइल कंपनी के खिलाफ की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| नगरपरिषद ने एक निजी मोबाइल कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में इस कंपनी पर अपनी निजी प्रचार के लिए शहर की सुंदरता को खराब करने का आरोप लगाया गया है। नगर परिषद के एक्सईएन रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस कंपनी ने शहर के सूरजपोल, बांगड़ अस्पताल कलेक्ट्रेट के आसपास अपनी कंपनी के विज्ञापन वाले पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता बिगाड़ने की कोशिश की है। शर्मा ने नगर परिषद की ओर से ऐसे सभी संगठनों और संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है जो सरकारी संपत्तियों पर अपने विज्ञापनों चिपकाकर शहर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं।