पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| बांगड़कॉलेज में संचालित एसी-एसटी छात्रावास को वापस लाॅ कॉलेज में संचालित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को बांगड़ कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ उपाध्यक्ष हिम्मतसिंह ने बताया कि वर्तमान में लॉ कॉलेज के पास स्वयं का भवन है, परन्तु उसका उपयोग शिक्षण कार्य के लिए नहीं हाे रहा है। यह भवन दो साल से नकारा पड़ा है। लॉ कॉलेज का संचालन एसी एसटी छात्रावास में हो रहा है। इस पर प्राचार्य ने छात्रों की मांग पर विचार कर उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दीपक सोनी, विशाल जांगिड़, आनंद पांडे,विक्रम अल्ताफ सहित अनेक छात्र उपस्थित थे।