- Hindi News
- महिला कौशल सर्वधन विकास प्रशिक्षण संचालित
महिला कौशल सर्वधन विकास प्रशिक्षण संचालित
पाली| नेहरूयुवा केन्द्र राजीव गांधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बूटेलाव गांव में महिला कौशल सर्वधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। राष्ट्रीय युवा कोर राजूराम पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण के तहत गांव की 15 चयनित महिलाओं को दाे माह के लिए टेलरिंग ट्रेड प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में महिलाओं को सलवार, ब्लाउज, घाघरा बनाने में दक्ष किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके खुद का स्वरोजगार कर सके। इस अवसर पर सुमन पंवार, संगीता पंवार, गीता पूजा कुमारी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।