पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन मेले में अल्पसंख्यक प्रमाण के लिए जाएंगे आवेदन

जैन मेले में अल्पसंख्यक प्रमाण के लिए जाएंगे आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| श्रीतपागच्छ जैन युवक संघ की ओर से जैन मेले में जैन समुदाय के लोगों के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र के लिए आवेदन लिए जाएंगे। संघ के अध्यक्ष विमलचंद सालेचा ने बताया कि रविवार को अणुव्रत नगर में आयोजित जैन मेले में समुदाय के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था की गई है। संघ के सचिव तेजपाल जैन ने बताया कि आवेदन पत्र के लिए राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या आधार कार्ड के साथ 3 फोटो पासपोर्ट साइज अनिवार्य है। परामर्श एवं जानकारी के लिए कार्यक्रम संयोजक शांतिलाल चंडालिया, तरुण मेहता मुरली मनोहर बोड़ा नोटरी उपस्थित रहेंगे। संगठन सचिव अशोक सिंघवी के अनुसार मेले में तात्कालिक प्राथमिक उपचार के लिए फिजीशियन डाॅ. राजेन्द्र सिंघवी की सेवाएं उपलब्ध रहेगी।