पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी मांगों को लेकर डिस्कॉम इंजीनियर्स ने सौंपा ज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर डिस्कॉम इंजीनियर्स ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीइंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ जोधपुर डिस्कॉम के सदस्यों ने राज्य के विद्युत निगमों के कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं की अनदेखी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर रोहित गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि विद्युत निगमों की समन्वय समिति की बैठक में 20-30 वर्षों से कार्यरत डिग्री डिप्लोमाधारी कनिष्ठ अभियंताओं के अनुभवों का अपमान उपेक्षा की गई है, जिसके चलते कई कनिष्ठ अभियंता अपने सेवाकाल में बिना एक भी पदोन्नति लिए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कनिष्ठ अभियंताओं की नियमित पदोन्नति करने तथा पे-ग्रेड में सुधार सहित विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष केएल मेघवाल, एक्सईएन इम्तियाज बेग, जिला सचिव जीके देवड़ा, एईएन अशोक मीणा सीएस मीणा समेत डिस्कॉम के कई इंजीनियर मौजूद थे।

कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते डिस्काम इंजीनियर्स।