- Hindi News
- सिन्हा दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोनीत
सिन्हा दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोनीत
पाली| सार्वजनिकमां दुर्गा पूजा उत्सव समिति के तत्वावधान में मनाए जाने वाले पांच दिवसीय दुर्गा महोत्सव के लिए सर्वसम्मति से सोमेंद्र सिन्हा को अध्यक्ष रोबिन रॉय को सचिव चुना गया है। समिति की ओर से मंगलवार को गुलजार चौक में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति की ओर से बंगाल की तर्ज पर पांच दिवसीय दुर्गा महोत्सव मनाने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें एनके दास वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. एसके विश्वास, अनोपसिंह, रोबिन रॉय उपाध्यक्ष, नागेंद्र सिन्हा, दुलार मंडल, बीके झा कोषाध्यक्ष, जीवराज बोराणा, दिनेशसिंह कच्छवाहा, मनोजसिंह सहसचिव, एसके रियाज, निखिल सिन्हा, गोपाल कुमावत संगठन मंत्री और ओम वैष्णव, अशोक वैष्णव को संयोजक बनाया गया है। समिति में प्रबंधक के रूप में प्रकाश गुंदेचा, राजेश बोहरा, एसके पाठक, दीपेश सोनी, सुबोध कुमार शाह, जय कुमार पिंजा को नियुक्त किया गया है।