पेंशन के लिए आवेदन मांगे
पाली | द्वितीयविश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों वीरांगनाओं को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 30 सितंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने पड़ेंगे। पेंशन भुगतान के लिए यह निर्देश जारी किए हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल गुमानसिंह भाटी ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन पेंशनर पूर्व सैनिक वीरांगनाएं जिन्हें राज्य सरकार द्वारा पेंशन के रूप में सहायता राशि प्रदान की जाती है, अपने प्रमाण पत्र मय दस्तावेज सरपंच से प्रमाणित करवाकर 30 सितंबर तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।