- Hindi News
- पुलिस चौकी के बाहर गांजा लेकर घूम रहे दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
पुलिस चौकी के बाहर गांजा लेकर घूम रहे दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
नयाबस स्टैंड पुलिस चौकी के समीप रविवार देर शाम अवैध रूप से गांजा लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे दो बिहारी युवकों काे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बैग में भरा हुआ करीब 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी सुबह ही बिहार के गया जिले से रोडवेज बस से पाली पहुंचे थे।
कोतवाली प्रभारी देरावरसिंह सोढ़ा ने बताया कि एसपी जयनारायण शेर के आदेशानुसार चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ के अभियान के तहत रविवार को कोतवाली थाने का पुलिस दल रविवार देर शाम फिक्स पिकेट्स पर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रहा था। इस दौरान नया बस स्टैंड के समीप केशव नगर निवासी दो युवक हाथ में बैग लेकर संदिग्धावस्था में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस को देखते ही दोनों हड़बड़ा गए तथा अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों के बैगों की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से गांजा भरा हुआ मिला। आरोपियों की पहचान बिहार के गया जिला निवासी कृष्ण यादव पुत्र मोहन यादव निवासी मंजार जिला मोहनपुरा तथा सिनरिया तहसील मोहनपुरा निवासी उदय पुत्र प्रहलाद चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उदय चौधरी के बैग से 6 किलो 950 ग्राम गांजा कृष्ण यादव के कब्जे से 2 किलाे 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।
3 साल में कई बार आए, पाली में बेचा गांजा
दोनोंआरोपी पहली बार पाली में अवैध रूप से गांजा की सप्लाई करने के लिए पाली नहीं आए हैं, बल्कि वे तीन साल में कई बार पाली आकर गांजे की सप्लाई कर चुके हैं। इन लोगों ने बिहार से पाली में गांजा सप्लाई करने का अपना प्रमुख ठिकाना बना रखा था। ये गया जिले से पाली आकर यहां पर गांजा का नशा करने वाले लोगों को बस स्टैंड के आसपास बुलाकर हाथोंहाथ गांजा बेचकर वापस बिहार चले जाते थे। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह बात स्वीकार भी की है।
बिहारमें खेत मालिकों से लाते थे गांजा
दोनोंआरोपियों ने कोतवाली पुलिस में पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि वे बिहार के गया जिले के विभिन्न खेत मालिकों की ओर से फसल की आड़ में किए जाने वाले गांजे की खेती से सस्ते दाम पर गांजा खरीदते थे। फिर उसको पाली समेत अन