पाली. सदरथाना पुलिस ने रविवार को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार केकड़ी अजमेर निवासी रणजीतमल पुत्र छीतरमल के खिलाफ दुर्घटना करने का मामला दर्ज था। उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिल पाई थी। सात साल से फरार होने पर उसके खिलाफ कोर्ट ने भी स्थाई रूप से गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रविवार को पुलिस ने एक ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।