पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर मनाया वार्षिकोत्सव

हिंदी दिवस पर मनाया वार्षिकोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. साहित्यसाधन समिति की ओर से चिमनपुरा स्थित भारतीय विद्या मंदिर शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में रविवार को सांसद पीपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य विधायक ज्ञानचंद पारख की अध्यक्षता में हिंदी दिवस कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में संस्थापक सीताराम जोशी ने संस्था के प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में साहित्य साधना समिति के विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी, महामंत्री देवराज शर्मा, गीतकार शिवहरी शर्मा, कवि दलपतसिंह राजपुरोहित, गोपीदास रामावत, सुखसिंह ने हिंदी दिवस पर विचार व्यक्त किए। साथ ही कई वक्ताओं ने कविताएं भी सुनाई। कार्यक्रम में सांसद चौधरी ने कहा कि युवाओं को अध्ययन के क्षेत्र में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा जरुरी है। विधायक पारख ने कहा कि बालिकाओं के शिक्षित होने से समाज का विकास संभव हैं। कार्यक्रम में विधायक मदन राठौड़, वित्त नियंत्रक जीएल तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी नूतनबाला कपिला, परियोजना अधिकारी विनोदकुमार शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर निदेशक रवींद्र जोशी, प्राचार्य मांगीलाल जोशी प्रभारी अश्विनीकुमार सोनी समेत कई जने मौजूद थे।