पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 122 नेत्र रोगियों की हुई जांच

शिविर में 122 नेत्र रोगियों की हुई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमालीब्राह्मण समाज विकास समिति की ओर से महालक्ष्मी पाटोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में रविवार को समाज के लोगों में उत्साह नजर आया। समिति अध्यक्ष पीएम जोशी ने बताया कि पाटोत्सव के तहत शिवबाड़ी में समाज के लोगों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के 122 नेत्र रोगियों की जांच की गई। साथ ही जिन रोगियों को शल्य चिकित्सा की सलाह दी गई, उनके लिए समाज द्वारा रियायती दर पर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पूर्व शिविर के उद्धाटन में अध्यक्ष जोशी, उपाध्यक्ष रविशंकर दवे, कोषाध्यक्ष राकेश दवे, आयोजन समिति के हरीश दवे ने शिविर के चिकित्सक एएसजी हॉस्पिटल के कर्मचारियों का स्वागत किया। शिविर के दौरान शिवबाड़ी में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें समाज की महिलाओं युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर समाज के पदाधिकारी समेत कई जने मौजूद थे।

क्विजप्रतियोगिता में झलका उत्साह

महोत्सवके तहत शिवबाड़ी में प्रतियोगिता संयोजक गजेंद्र दवे एवं हेमन्त दवे के मार्गदर्शन में सामान्य अंग्रेजी क्विज प्रतियोगिता हुई।, जिसमें प्रफुल्ल दवे ने प्रथम, भूमिका देव ने द्वितीय एवं आदित्य दवे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार दोपहर में नरपत दवे, परिणय जोशी, सिद्वार्थ दवे, संदीप दवे अभिषेक व्यास के मार्गदर्शन में सिल्ला म्यूजिकल प्रतियोगिता बाल वर्ग में हर्षिता व्यास, जूनियर वर्ग में निशा त्रिवेदी, सीनियर वर्ग में नीलम व्यास, पुरुष वर्ग में ललित व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी ने बताया कि दिमाग की बत्ती जलाओ प्रतियोगिता महिला वर्ग में जयंता व्यास, म्यूजिकल अंताक्षरी में धनंजय श्रीमाली और आंकाक्षा त्रिवेदी ने, मिस्टर एंड मिसेज श्रीमाली (बेस्ट कपल) प्रतियोगिता में राजेश त्रिवेदी एवं अनिता त्रिवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सोमवार शाम को होने वाले संगीत कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बाल-कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी, वहीं रात 10 बजे समाज के दोनों महालक्ष्मी मंदिरों में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर चंद्रा व्यास, मंगला दवे, संतोष दवे रजनी व्यास को प्रभारी बनाया गया