- Hindi News
- घर में घुसकर तोडफ़ोड़, परिवारजनों की जमकर पिटाई
घर में घुसकर तोडफ़ोड़, परिवारजनों की जमकर पिटाई
पाली. शहरके महाराणा प्रताप नगर इलाके में रविवार को कुछ लोगों ने मिलकर एक मकान में जमकर तोडफ़ोड़ की तथा मकान मालिक उसके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महाराणा प्रताप नगर निवासी धनराज मेघवाल इसी इलाके में रहने वाले भैरूलाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है। रविवार को भैरूलाल, कालूराम, दीपू भाट तथा योगेश समेत अन्य लोगों ने मिलकर धनराज मेघवाल के साथ मारपीट कर दी। वह आरोपियों से बचकर किसी तरह घर में घूसा तो आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की तथा घर का सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।