पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञापन देने बच्चों को ढाई घंटे करना पड़ा इंतजार

ज्ञापन देने बच्चों को ढाई घंटे करना पड़ा इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीजैतपुर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर पाली पहुंचे विद्यार्थियों ने कलेक्टर रोहित गुप्ता का ढाई घंटे तक इंतजार किया। यह विद्यार्थी दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे, मगर उन्होंने ढाई बजे कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने डीईओ नूतनबाला कपिला को भी उनके दफ्तर में जाकर ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार जैतपुर उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बताया कि यह विद्यालय क्रमोन्नत हुए दो वर्ष हो चुके हैं, मगर अभी तक विद्यालय में एक भी व्याख्याता की नियुक्ति नहीं हुई है। इस विद्यालय में जैतपुर अलावा आसपास के भी कई गांवों के विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए आते हैं। इस दौरान विद्यालय के मालाराम, सूरज पटेल, कन्या पटेल, देवी पटेल, दीक्षा कंवर, भजनलाल विश्नोई, ओमसिंह, भीमाराम, पूजा वैष्णव नारायण सहित 11वीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थी मौजूद थे।

पाली. कलेक्टर को ज्ञापन देने आए जैतपुर से छात्र।