पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखोटिया मेला परिसर में दुर्गा महोत्सव 30 से

लाखोटिया मेला परिसर में दुर्गा महोत्सव 30 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| सार्वजनिकमां दुर्गा पूजा उत्सव समिति के तत्वावधान में 30 सितंबर को लाखोटिया मेला परिसर मेंं पांच दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। महोत्सव के तहत गंगा की मिट्टी से निर्मित महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की आदमकद प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। समिति सचिव रॉबिन राय ने बताया कि बंगाल की तर्ज पर ही आयोजित होने वाले दुर्गा महोत्सव में बंगाल से आए कारीगरों द्वारा मां की मूर्ति को साकार रूप दिया जा रहा है। मारवाड़ की धरा पर आयोजित इस कार्यक्रम में समारोह का आकर्षण का केंद्र बनने वाली गंगा की मिट्टी से निर्मित मां की दुर्गा की प्रतिमा के साथ लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती कार्तिकेय की प्रतिमा भी पूजा पांडाल में विराजित की जाएंगी। साथ ही बंगाल से आए पंडितों द्वारा ही विधि विधान के साथ सभी धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करवाए जाएंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रबंधक प्रकाश गुंदेचा, राजेश बोहरा, दुलाल मंडल के निर्देशों में समिति के उपाध्यक्ष अनोप सिंह, बीके झा, जयकुमार पींचा, एसके रियाज, अशोक वैष्णव, भवानी सिंह, छोटू सिंह, रविंद्र सिन्हा, गौतम मंडल, रंजन मंडल, राजू सिंह, बसंत गुलेच्छा जितेंद्र समेत कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

बंगालकी तर्ज पर होगा धूपड़ नृत्य : समितिसचिव रॉय के अनुसार 30 सितंबर शाम को महाष्टमी पूजा के साथ संध्या आरती में बंगाली तर्ज पर धूपड़ नृत्य कर मां को रिझाया जाएगा। साथ ही लोक कला संस्कृति की छाप छोड़ते हुए मां की भक्ति गीतों के साथ कलाकारों द्वारा राजस्थानी कला की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समिति के अध्यक्ष सोमेंद्र सिन्हा ने बताया कि लाखोटिया मेला प्रागंण में आयोजित होने वाले दुर्गा महोत्सव को सफल बनाने के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन किया गया है।