- Hindi News
- आज से त्योहारों की घट स्थापना, 42 दिन में 22 त्योहार
आज से त्योहारों की घट स्थापना, 42 दिन में 22 त्योहार
हर दिन नए संयोग के रथ पर सवार होकर आए हैं नवरात्रा
गुरुवारसे शारदीय नवरात्रा के साथ ही फेस्टिवल सीजन का भी शुभारंभ हो रहा है। आने वाले 42 दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा तक त्योहारों की श्रंखला होगी। इस दौरान 22 पर्व आम आदमी और व्यापार जगत के लिए खुशियों के विविध योग भी ला रहे हैं। मानसून में औसत बारिश का आंकड़ा पूरा होने तथा भादौ अश्विन महीने में मानसून की मेहर रहने के कारण यह त्योहारी सीजन जोरदार रहने की उम्मीद से व्यापारियों में भी उत्साह है।
बुधवार को श्राद्ध पक्ष के समापन के साथ ही घरों में त्योहारों की तैयारियां शुरू होगी। गुरुवार को शहर में जहां घर-घर घटस्थापना के साथ ही देवी आराधना शुरू होगी वहीं गली-मौहल्लों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही गरबा की धमचक शुरू हो जाएगी। मंदिरों में भी देवी अनुष्ठान रामचरित मानस पठन के विशेष आयोजन शुरू हो रहे हैं। नवरात्रा स्थापना को लेकर बुधवार को बाजारों में खासी चहल-पहल रही। एक साथ इतने त्योहार तथा हर दिन नए संयोग को लेकर व्यापारी खासे उत्साहित है।
शहरमें 100 से ज्यादा जगह गरबा आयोजन : नवरात्राके दौरान शहर में इस बार 100 से ज्यादा जगह गरबा की धूम रहेगी। बुधवार को लोग गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाएं लेने आए। गुरुवार को शुभ मुहूर्त में इनकी स्थापना होगी। विभिन्न समाज और संस्थाओं ने भी इनकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इन मार्केट में रहेगा बूम
>ज्वैलरी > ऑटोमोबाइल > प्रॉपर्टी > रेडिमेड गारमेंट कपड़ा मार्केट > किराणा मिठाई > बहीखाता स्टेशनरी
नवरात्राके 8 दिन यानी चमकेगा बाजार
25सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रा के साथ ही बाजार में चमक बिखरनी शुरू हो जाएगी। ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडिमेड गारमेंट, प्रॉपर्टी और किराणा व्यवसाय में बूम आने के आसार हैं। इस अवसर पर होने वाली गरबों की धूम के लिए अभी से बाजार में डांडिया समेत अन्य सामग्री सज गई है।
टैक्सटाइलइंडस्ट्री- 70 करोड़ की बुकिंग
अपनेचटखदार रंग के लिए मशहूर पाली का कपड़ा देश में धूम मचाएगा। पश्चिम बंगाल में होने वाली दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं के लिए धोती एवं कुर्ते का कपड़ा यहां से बनकर जा रहा है तो बिहार के सबसे बड़े पर्व महाछठ के लिए भी यहां के उद्यमियों को करोड़ों रुपए का ऑर्डर मिला है। गुजरात के नवरात्रा पर्व के लिए भी यहां का कपड़