भक्ति में झूमे दादा भक्त
पाली. बागबेरादादावाड़ी भक्त सेवा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को जिनदत्त सूरी की भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गुजरात के गायक कलाकार अस्मिता ललिता मारवाड़ी ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर पारसमल छाजेड़, पारसमल धारीवाल, बाबूलाल मालू खेतमल वडेरा सहित कई दादा भक्त मौजूद थे।