पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 105 फीट ऊंचे तिरंगे का ट्रायल सफल

105 फीट ऊंचे तिरंगे का ट्रायल सफल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद ने बुधवार को शहीद उद्यान में 105 फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराने का पूर्वाभ्यास किया। इसका औपचारिक शुभारंभ 2 अक्टूबर से होगा। कुछ देर तक तिरंगा लहराने के बाद उसे फिर उतार दिया गया। पाली में लहराया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज 60 गुणा 20 साइज का है। प्राइड ऑफ पाली के इस ट्रायल में नगर परिषद के कई अधिकारी मौजूद थे।

जयपुर, जोधपुर, कोटा अलवर में भी है मॉन्यूमेंट्स फ्लेग

फ्लेगफाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राजस्थान के जयपुर और कोटा में सबसे ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया है। इन दोनों ही जगहों पर 206 फीट की ऊंचाई पर 72 गुणा 48 चौड़ाई का तिरंगा लहराया गया है। वहीं जोधपुर और अलवर में 100 फीट की ऊंचाई पर इसे लगाया गया। अब 2 अक्टूबर को पाली में भी 105 फीट की ऊंचाई पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा।

शहीद उद्यान में 2 अक्टूबर से फहराया जाएगा 105 फीट ऊंचाई पर तिरंगा।