26 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
पाली | जिलेमें विभिन्न धार्मिक पर्वों के आयोजन के दौरान तथा इस अवधि में निकाले जाने वाले जुलूसों के दौरान मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने 26 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है। उन्होंने निर्देश दिये कि नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट स्थानीय पुलिस अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाये रखते हुए अपने-अपने नियुक्ति इलाकों में पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे।