पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुदापुरा एवं काणा गांव के लिए 52 लाख की पेयजल योजना स्वीकृत

दुदापुरा एवं काणा गांव के लिए 52 लाख की पेयजल योजना स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली लाइन पर 7.50 लाख होगे खर्च

योजनाके तहत काणा बांध के नीचे निर्माण होने वाले कुएं पर बिजली की सप्लाई ले जाने के लिए 7.50 लाख रुपए खर्च होंगे। बिजली की लाइन बिछाने के बाद इस कुएं से दोनों गांवों में समय-समय पर पानी की सप्लाई की जाएगी। इसलिए कुआं निर्माण के साथ बिजली लाइन बिछाने का भी कार्य किया जाएगा। पंप सेट जिसमें पैनल,केबल,स्टार्टर सहित अन्य सामग्री पर विभाग द्वारा 2.88 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

पेयजल समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

^दुदापुराकाणा गांव में पेयजल समस्या से ग्रामीण परेशान थे। पेयजल समस्या समाधान को लेकर बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद 52.18 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। पेयजल समस्या का समाधान होगा। -दरियामेघवाल, सरपंचदुदापुरा एवं हरूलता मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य, देसूरी

कार्यशुरू करने की प्रक्रिया जारी

^दुदापुराकाणा गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण जल योजना के तहत स्वीकृत कार्य को शुरू करने के लिए विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। टेंडर जारी होते ही कार्य युद्वस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। -रितु राजसिंह, एईएन,जलदाय विभाग सादड़ी

भास्कर न्यूज| देसूरी

पंचायतसमिति की दुदापुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए 52 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अब ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि दुदापुरा गांव में पेयजल सप्लाई पिछले कई वर्षों से घाणेराव सेलीनाल बांध से की जा रही है। वहीं काणा गांव में पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक कुओं हैंडपंपों का पानी ग्रामीण पेयजल के रूप में उपयोग करते रहे हैं। दोनों गांवों के समीप दो बांध काणा छोड़ा होते हुए भी इन गांवों के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इन दोनों गांव में पेयजल की समस्या को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों ने दुदापुरा ग्राम पंचायत पहुंचे और ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीण जल योजना के तहत दोनों गांवों में पेयजल समस्या समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया। दोनों गांवों में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करते हुए विभाग ने 52 लाख रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है और व