मुंबई केनेपियन सी
{देव दूसरी कक्षा में है। उसकी 11 वर्षीय बहन जाह्नवी पांचवीं क्लास में है। दोनों धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ते हैं। उसके पिता राहुल शाह सिंगापुर-बेस्ड फाइनेंस कंपनी फिलिप्स कैपिटल में वेल्थ मैनेजर हैं और मां रूपाली डेंटिस्ट हैं।
मुंबई केनेपियन सी रोड पर रहने वाला 7 वर्षीय चेस प्लेयर देव शाह ब्राज़ील के जुईज डी फेरा में आयोजित विश्व स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-7 वर्ग का खिताब जीतकर दुनिया का नंबर-1 खिलाड़ी बन चुका है। विश्व शतरंज फेडरेशन ने उसे कैंडिडेट मास्टर्स का अवॉर्ड भी दिया है।