पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माउंटआबू से ठंडा पाली, रात का तापमान 5 डिग्री पर पहुंचा

माउंटआबू से ठंडा पाली, रात का तापमान 5 डिग्री पर पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरीहवाओं के कारण समूचे जिले में सर्दी चमक गई है। शुक्रवार रात को माउंट से ठंडा पाली रहा। पाली का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू का तापमान 6.4 डिग्री पर पहुंच गया है। माउंट से 1 डिग्री कम रहा पाली का तापमान। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ गया, लेकिन सर्दी का असर बरकरार रहा तो अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री गिरा तथा 27.8 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 14 दिसंबर के बाद उत्तर मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 14 दिसंबर को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसी वजह से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बादल भी छाए रहेंगे तथा दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

मावठ की संभावना

मौसमविभाग के अनुसार प्रदेश में 14 15 दिसंबर को बादलों की आवाजाही होगी। जिले सहित कई स्थानों पर मावठ होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के साथ अगले सप्ताह सर्दी तेज होने के आसार बन रहे हैं।

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

सर्दीका असर अचानक बढ़ने की वजह है। बादलों का असर कम होने के साथ आसमान साफ होना। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दो दिन से उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ गया है।

फसलों के लिए फायदेमंद

प्रदेशमें 14 15 दिसंबर को बादलों की आवाजाही होगी। जिले सहित कई स्थानों पर मावठ की संभावना है। इससे तापमान में गि रावट के साथ अगले सप्ताह सर्दी तेज होने के आसार बन रहे हैं।

पिछले 5 दिन का तापमान

तिथि न्यूनतम अधिकतम

8दिसंबर 8.829.0

9दिसंबर 8.428.8

10दिसंबर 5.428.4

11दिसंबर 4.428.0

12दिसंबर 5.427.8

माउंट

6.40

पाली

5.40

माउंट की वादियों में छाई धुंध

माउंट आबू में शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले तापमान में ढाई डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है, लेकिन सर्दी का असर बरकरार रहा। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस एवं अधितक तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में उछाल के बावजूद भी यहां दिनभर सर्दी का असर बरकरार रहा। सवेरे माउंट की वादियों में धुंध छाई रही तथा स्कूली बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।