पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएसएस के प्रांतीय प्रवास कार्यक्रम में पहुंचे कई दिग्गज

आरएसएस के प्रांतीय प्रवास कार्यक्रम में पहुंचे कई दिग्गज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ का प्रांत स्तरीय प्रवास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन संगठन के कई दिग्गज पाली पहुंच गए है। दिन भर संघ पदाधिकारियों के बीच कई मुद्दों पर बौद्धिक चर्चा हुई। सामाजिक समरसता के प्रति आम लोगों में भाव जगाने के बारे में तैयार किए गए कार्यक्रम के बारे में मंथन किया गया। केशव भवन में गुरुवार को आरएसएस के प्रांत स्तरीय प्रवास कार्यक्रम में पाली, जालोर तथा सिरोही के विधायकों को बुलाया गया था। उनके साथ करीब एक घंटे तक चली गोपनीय बैठक में राजस्थान प्रांत संपर्क प्रमुख राजेंद्रसिंह भी मौजूद थे। शेष|पेज19

शुक्रवारको पूरे प्रदेश के 30 से अधिक संघ प्रचारक समेत अन्य बड़े पदाधिकारी भी पाली पहुंचे। जयपुर के प्रचार प्रमुख श्रीवत्सन तथा बीकानेर के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास ने इन पदाधिकारियों के साथ संघ की आगामी नीतियों कार्यक्रमों पर चर्चा की।

सामाजिकसमरसता राष्ट्रीयता पर रहेगा फोकस : प्रवासकार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से बनाए गए एजेंडा के अनुसार राष्ट्रीयता सामाजिक समरसता के मुद्दों पर फोकस किया जा रहा है। इन दोनों मुद्दों से आम जनों को जोड़ने के साथ ही आरएसएस की नीतियों भावी कार्यक्रमों में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। आरएसएस के राजस्थान में तीन प्रांत है। इसमें जयपुर, जोधपुर के अलावा चितौडग़ढ़ है।

आज सकते हैं भैय्याजी जोशी

पालीमें 16 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय सर कार्यवाह भैय्याजी जोशी के शनिवार को पाली पहुंचने की संभावना है। वे संभवत: दोपहर तक पाली पहुंचेंगे। कुछ देर तक केशव भवन में रूकने के बाद वे महेश वाटिका में हो रहे इस प्रवास के दौरान राजस्थान के विभिन्न संघ प्रांतों के पदाधिकारी कार्यकर्ता पाली पहुंचेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान संघ के अखिल भारतीय स्तर के कुछ अन्य पदाधिकारियों के भी यहां पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।