पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में युवक की मौत ग्रामीणों ने ट्रोला फूंका

हादसे में युवक की मौत ग्रामीणों ने ट्रोला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली। रास थाना क्षेत्र के भगतपुरा में गुरुवार रात ट्रोले की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हाे गई। ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद मौके से फरार ट्रोला चालक का पीछा कर रोक लिया और उसमें आग लगा दी। उसके बाद ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रख दिया और प्रदर्शन किया। घटना के 16 घंटे तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद ग्रामीण शव उठाने पर राजी हुए। पुलिस ने मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

रास थाना प्रभारी मुकेश सोनी ने बताया कि भगतपुरा निवासी नैनू काठात (30) पुत्र मीठू काठात गुरुवार रात सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रोले ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में नैनू की मौके पर ही मौत हो गई और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने करीब एक किमी तक पीछा कर ट्रोले को राेक लिया और उसमें आग लगा दी और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने से इनकार कर दिया। आक्रोशित लोगों ने रास स्थित सीमेंट फैक्ट्री में भी तोड़फोड़ कर दी।

16 घंटे की वार्ता के बाद बनी बात…
हादसेके बाद सीमेंटी फैक्ट्री प्रबंधन, ग्रामीणों प्रशासन के बीच करीब 16 घंटे तक समझौता वार्ता चली। वार्ता के बाद ग्रामीण शव उठाने पर राजी हुए। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने मौके पर ही मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

हादसे के बाद ट्रोला चालक वाहन लेकर फरार ।
16 घंटे तक शव को रखकर किया प्रदर्शन, मौके पर पोस्टमार्टम ।
(रास. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रोले को आग लगा दी।)