अब पेरेंटस को देंगे अबसेंट की जानकारी
पाली. प्रदेशके विश्वविद्यालयों उनसे संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थिर्यों की न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति से कम होने की सूचना अभिभावकों के पास भेजनी होगी।
इस सिलसिले में राजस्थान के कुलाधिपति (राज्यपाल) कल्याण सिंह ने हैल्थ साइंस यूनिवर्सिटी समेत सभी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों शैक्षणिक स्तर में सुधार गुणवत्ता शिक्षा के लिए पत्र लिखा है। उसके बाद कुलपतियों की ओर से कॉलेज प्राचार्यों को लिखा जा रहा है।