- Hindi News
- जेईएन भर्ती आवेदन में गलती सुधारने का मौका
जेईएन भर्ती आवेदन में गलती सुधारने का मौका
पाली. जलदायविभाग ने कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म की गलतियों को सुधारने का एक मौका दिया है। जेईएन के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म में संशोधन के लिए 10 से 15 दिसंबर तक ई-मित्र काउंटर से टोकन ले सकते हैं तथा 10 से 16 दिसंबर तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते है।
आवेदक ऑनलाइन संशोधन में श्रेणी मूल निवास स्थान में परिवर्तन नहीं कर सकते हैं। गलती सुधार के बाद भी किसी प्रकार की खामी रह जाती है तो आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।