- Hindi News
- पति दुकान पर बैठा था, महिला ने फांसी लगा ली
पति दुकान पर बैठा था, महिला ने फांसी लगा ली
शहरके जवाहर नगर इलाके में रविवार शाम एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चला है। मृतका का पति घर के बाहर किराणा की दुकान पर बैठा था। पीछे से महिला ने एक कमरे में फंदा लगाकर उस पर झूल गई। पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी ललिता प|ी प्रेम शर्मा की शादी करीब 6-7 साल पहले हुई थी। वह तीन बच्चों की मां है। रविवार शाम करीब वह सात बजे उसने अपने घर के एक कमरे में पंखे के हुक पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मृतका का पति घर के बाहर बनी किराणा सामान की दुकान में बैठा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली से सीआई देरावरसिंह सोढ़ा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचा तथा शव को अन्य नागरिकों के सहयोग से नीचे उतारा। शव का पोस्टमार्टम मृतका के पीहर पक्ष के मौजूदगी में सोमवार सुबह कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।