पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 41 से 45 का रूबरू कार्यक्रम आज

वार्ड 41 से 45 का रूबरू कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद चुनाव को लेकर दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वार्ड 41 से 45 तक के नागरिक अपना घोषणा पत्र बनाएंगे। स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जनता का एजेंडा क्या है, जनता परिषद के चुनाव के घोषणा पत्र में क्या चाहती है तथा वार्डों की आधारभूत समस्या का समाधान क्यों नहीं हो पाया। इस तरह के तमाम सवालों के जवाब के लिए जिम्मेदारों को एक मंच पर लाकर दैनिक भास्कर जनता से करवा रहा है रूबरू, ताकि आपका वार्ड और आपकी बात हो सके। इसी कड़ी में मंगलवार को शाम 5 बजे शिववाड़ी सोसायटी नगर-राजेन्द्र नगर में रूबरू कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में परिसीमन में बाद बने वार्ड 41, 42, 43, 44 45 के पार्षदों के साथ जनप्रतिनिधि इन वार्डों के नागरिक शरीक होंगे। मंगलवार को आयोजित होने वाले रूबरू कार्यक्रम में वार्ड 41 के हिम्मतनगर, रेलवे क्रासिंग, वन विभाग आफिस , वाणिज्यकर आॅफिस, आईटीआई रोड, पावर हाउस, सरदार समंद रोड, सीबीआई चौराहा,पुलिस लाईन, माकेश्वर महादेव मंदिर, आनंद नगर। वार्ड 42 के राजेन्द्र नगर , महिला पुलिस थाना, भालेलाव सड़क, एम एस सीमेंट एजेंसी, राधाकृष्णा मंदिर, महादेव मंदिर, सावरकर स्कूल, जलदाय विभाग की पानी की टंकी, राजेन्द्र नगर विस्तार, राजेन्द्र नगर और बी वार्ड 43 के गुरू नगर मैन रोड, मेन सरदार समंद रोड, भांगेसर रोड, सांखला विद्यालय, राधा कृ़ष्ण मंदिर, आई माता मंदिर, गुरू नगर सोसायटी एवं मणी नगर। वार्ड 44 के शिववाडी, भालेलाव रोड, जयश्री कृष्ण भवन, राजेन्द्र नगर सोसायटी नगर। वार्ड 45 के सीबीआई चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, सरदारसमंद मैन रोड, गुरुनगर रोड, महिला थाना, गरीब नवाज कॉलोनी, सोसायटी नगर के आसपास का क्षेत्र के नागरिक अपने सुझाव रखेंगे।