नए मोबाइल टॉवर स्थापित होंगे
पाली. जिलेमें मोबाइल टावर स्थापित करने एवं मोबाइल नेटवर्क रेंज के संबंध में एडीएम ब्रजेश कुमार चांदोलिया की अध्यक्षता में सोमवार को बीएसएनएल के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एडीएम ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कवरेज की कमी की शिकायतों के निस्तारण के लिए गाइडलाइन के अनुसार मोबाइल टाॅवर की रेंज निर्धारित करने साथ ही जरूरत के मुताबिक टावर की संख्या बढ़ाकर मोबाइल नेटवर्क दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस बैठक में बीएसएनएल के एजीएम एम.के. मीणा, सहित कई अधिकारी मौजूद थे।